फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, firing

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक की मौत सात घायल

Thu, 13 Feb 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 13 Feb 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, firing
कस्बा जंडियाला गुरु के गांव मेहरबानपुरा में पुरानी रंजिश के तहत दो गुटों में हुए झगड़े के दौरान चली गोलियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग पुरी तरह घायल हो गए। मृतक की पहचान जनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सभी घायलों को अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं। मारे गए जनप्रीत सिंह के भाई कुलबीर सिंह ने थाना जंडियाला गुरु पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वे आज ही नया बाइक लेकर घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन


वह जीटी रोड पर स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो एक तरफ से कार सवार होकर गांव का ही रहने वाला गुरशरण जीत सिंह सोनी आ रहा था। उसने पुरानी रंजिश के तहत उसे कार की साइड मार कर एक्सीडेंट करने की कोशिश की। इसकी शिकायत करने कुलबीर अपने परिजनों और रिश्तेदारों को साथ लेकर गुरशरणजीत सिंह के घर करके जब वापस आ रहा था तो गुरशरण ने अपने साथियों गुरपाल सिंह, बलविंदर कौर, मनबीर सिंह,  नवजोत सिंह, कृपाल सिंह, जसबीर सिंह, संदीप सिंह, जगनदीप सिंह आदि, जिनके पास अलग अलग हथियार थे ने उनके ऊपर हमला करके गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में उसके भाई जनप्रीत सिंह की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दविंदर सिंह, रणबीर सिंह, प्रदीप सिंह, तरसेम सिंह, हरशरण सिंह, कश्मीर सिंह और मुखतार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed