फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   film, word, amritsar

‘सिंह साब द ग्रेट’ से ‘साब’ शब्द हटाने को कहा

Tue, 19 Nov 2013 10:09 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 19 Nov 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
film, word, amritsar
अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब ने सनी देओल की फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से ‘साब’ शब्द हटाने का आखिरी मौका दिया है। इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस पर रोक लगाने का आदेश जारी कर सकती है।
विज्ञापन


संत समाज के नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के  जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ इस फिल्म से आपत्तिजनक साब शब्द हटाने के लिए पहले ही कह चुके हैं।
विज्ञापन


यदि फिल्म में साब शब्द नहीं हटाया जाता है तो उनको सिख कौम का रोष और एसजीपीसी की कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

  श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में 22 नवंबर को पांच सिंह साहिबान की बैठक हो रही है। इसमें 22 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म पर पाबंदी लगाने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्म सेंसर बोर्ड में एसजीपीसी का एक प्रतिनिधि शामिल करने की मांग की है। एसजीपीसी का कहना है कि साहिब शब्द पांच तख्तों के जत्थेदारों और श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी के नाम के साथ ही लगाया जा सकता है। इसलिए फिल्म से इस शब्द को हटाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed