फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   dharna, famers

लाठीचार्ज में खुद को बेकसूर बताया पुलिस ने

Sat, 22 Feb 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला,अमृतसर
अमर उजाला,अमृतसर Updated Sat, 22 Feb 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
dharna, famers
किसानों पर किए लाठीचार्ज में खुद को बेकसूर और मजबूर बताते हुए पुलिस ने सारा दोष किसानों पर डाल दिया। पुलिस के मुताबिक उन पर पत्थरबाजी कर जानलेवा हमला होने के बाद ही उन्होंने किसानों पर लाठियां चलाई।
विज्ञापन


वहीं रात को मारे गए किसान बहादुर सिंह निवासी गांव बंडाला की मौत को नेचुरल करार कर दिया है। शनिवार को इस संबंध में पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने प्रेसवार्ता में प्रदर्शनकारी किसानों पर किए लाठीचार्ज पर अपनी सफाई दी।
विज्ञापन

औलख ने कहा कि किसानों ने चीफ इंजीनियर के कार्यालय में काम करती महिला कर्मचारियों को अंदर ही बंद कर दिया था। उन्हें साढे़ पांच बजे के करीब बाहर आने दिया गया। इसी तरह एक्सईएन सोमनाथ माही को भी नजरबंद कर लिया। जिसे सात बजे के बाद रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने उन पर पत्थरबाजी की, इसमें उनके दो एडीसीपी और 15 अन्य मुलाजिम जख्मी हो गए है। इसके जवाब में उन्होंने लाठीचार्ज के आदेश दिए। इसके अलावा जिस किसान की मौत हुई है। उसके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। किसान की मौत उनकी लाठियों से नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि भगदड़ के दौरान करीब 43 किसानों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर लांच की जा रही है।

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वयं इस बात को स्वीकार कर लिया कि महिलाओं को साढे़ पांच बजे और एक्सईएन को सात बजे के बाद रिहा कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने करीब आठ बजे लाठीचार्ज शुरू किया और देर रात दस बजे तक यह सिलसिला जारी रहा है।


पुलिस यही तर्क देने में लगी है कि बंधक बनाए अधिकारियों को छुड़वाना जरूरी था। जब सभी लोग सात बजे तक बाहर आ चुके थे, तो इसके बाद भी किसानों को वहां से निकलने का रास्ता नहीं दिया गया। उन्होंने चारों ओर से पुलिस ने घेरा डाला हुआ था। इस बारे में जब पुलिस कमिश्नर से पूछा तो उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों को पानी की बौछार के साथ भी हटाया जा सकता था। लेकिन पुलिस के पास जितने भी केनन मौजूद है, वह सब जगराओं में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भेजे है। जबकि शहरी पुलिस के पास आपात स्थिति में निपटने के लिए अब पानी के केनन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed