फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, barnala, crime ladies murder, loot

दिनदहाडे़ घर में घुसकर महिला की हत्या, लूट

Mon, 15 Jun 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 15 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
22 एकड़ में दिनदहाडे़ लुटेरों ने एक मकान में घुसकर मकान मालकिन की चाकू
विज्ञापन
मार कर हत्या कर दी और घर में पड़ी नकदी व गहने लूटकर फरार हो गए।
 
मृतका वीना रानी के पति सतीश कुमार मोदी ने बताया कि वह दोपहर करीब 4 बजे अपने घर खाना खाकर वापस दुकान पर लौट गया था। उसके बाद उसका बेटा अंकित घर आया और फर्श पर खून से लथपथ अपनी मां को देखकर गश खाकर वहीं गिर गया।

सूचना मिलने पर इर्दगिर्द के लोगों ने जख्मी हालत में पड़ी वीना को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।  सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी सिटी परविंदर सिंह चीमा, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क मौके पर पहुंचे।

शहर में बढ़ रही चोरियों व लूटपाट की घटनाओं से गुस्साएं लोगों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा नेता सोहन मित्तल और कांग्रेसी नेता व नगर पार्षद हरदेव सिंह लीला के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में दिनदहाड़े हो रहे अवैध पर काबू पाने में विफल हो चुकी है। व्यापारी नेता ललित गर्ग, सुशील भारती, उपेंद्र सरपंच, नायब सिंह काला, धीरज कुमार, अनिल बंसल नाणा, प्रेम प्रीतम जिंदल ने कहा कि इसके रोष में मंगलवार को बाजार बंद रहेगा और तब तक मृतका का संस्कार नहीं किया जाएगा जब तक आरोपियों को पकड़ नहीं लिया जाता।

एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना ने कहा कि फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिस मकान में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया वहीं पास ही एक मंदिर की विवादित जगह है। जहां पक्की पुलिस चौकी बनी है। हर समय वहां पुलिस के पांच-छह कर्मी तैनात रहते हैं। लोगों का कहना है कि बड़ी हैरानी की बात है कि नजदीक बैठी पुलिस को इस घटना का पता नहीं चला और लुटेरे इतने बड़ी घटना को अंजाम दे गए।

लोगों ने डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा व थाना प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क के तबादले की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि मंगलवार को बाजार बंद किया जाएगा थाने का घेराव किया जाएगा और बस स्टैंड से बसें भी नहीं चलने दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed