{"_id":"63dfdb7aa7b1bb1359254859","slug":"opened-traffic-jam-with-revolver-in-hand-in-amritsar-of-punjab-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हाथ में रिवॉल्वर लहराते हुए खुलवाया ट्रैफिक जाम, अपनी गाड़ी निकालकर ले गया, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: हाथ में रिवॉल्वर लहराते हुए खुलवाया ट्रैफिक जाम, अपनी गाड़ी निकालकर ले गया, वीडियो वायरल
Sun, 05 Feb 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:08 PM IST
सार
पंजाब में पहले ही सोशल मीडिया और खुलेआम हथियार लहराने व उनका प्रदर्शन कर रोक लगी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। अमृतसर के पुतलीघर की घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में हाथ में रिवॉल्वर लहराते का वीडियो वायरल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर के पुतली घर इलाके की मुख्य मार्केट में एक व्यक्ति हाथ में रिवॉल्वर लहराते हुए ट्रैफिक जाम खुलवा कर अपनी गाड़ी निकालकर चला गया। मार्केट में कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार व्यक्ति की कार पुतलीघर मार्केट में जाम में फंस जाती है। लोग अपने अपने वाहन एक दूसरे से पहले निकालने की कोशिश करते हैं। जाम से तंग आकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने कार से बाहर निकल आया। उसके साथ में हथियार था उसने ट्रैफिक खुलवाया और अपनी गाड़ी लेकर चला गया।
विज्ञापन
रविवार बाद दोपहर पुलिस कर्मचारी भी पुतलीघर मार्केट और चौके में तैनात नहीं थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। घटना रविवार बाद दोपहर की है। जैसे ही व्यक्ति अपनी कार लेकर रवाना हुआ वहां जाम की हालत पहले जैसी ही हो जाती है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस व्यक्ति की तलाश कर रही है। पहचान के लिए सारे इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना अमृतसर कैंट की प्रभारी खुशबू शर्मा ने कहा कि पुलिस के पास आरोपी व्यक्ति का वायरल वीडियो पहुंचा है। मामले की जांच करवाई जा रही है।