{"_id":"d11b54667bd0bb2cb2283a84a536a903","slug":"murder-fifteen-thousand-friend-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह हजार रुपये के लिए दोस्त का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह हजार रुपये के लिए दोस्त का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह हजार रुपये के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना ब्यास पुलिस ने मृतक हरपाल सिंह उर्फ हैरी (32) निवासी धारीवाल जिला गुरदासपुर के भाई करनैल सिंह के बयान पर आरोपी मनीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वीरवार को सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके वारिसों समेत अमृतसर डीजे एसोसिएशन, जालंधर डीजे एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने जालंधर हाईवे पर शव रख ट्रैफिक जाम कर रोष प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार मृतक हरपाल सिंह डीजे का काम करता था। उसका दोस्त मनीष निवासी रईया आढ़ती है। बुधवार को उसने हरपाल को रईया स्थित फोर सीजन रिसोर्ट में उनके किसी रिश्तेदार की शादी के लिए डीजे बजाने के लिए बुक कर लिया।
विज्ञापन
डीजे की बुकिंग के लिए 65 हजार रुपये तय हुए। एडवांस में हरपाल को पचास हजार रुपये दे दिए गए। शादी समारोह खत्म होने के बाद जब हरपाल ने मनीष से अपने बकाया पंद्रह हजार मांगे तो शराब के नशे में मनीष ने अपनी रिवाल्वर से उसकी छाती पर गोली मार दी। घायल को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात को हरप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर बयास के थाना प्रभारी प्रीतइंद्र सिंह भारी पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। लेकिन वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।
वीरवार को गुस्साए मृतक के परिजनों ने पंजाब की अलग-अलग डीजे एसोसिएशन के सैकड़ों लोगों के साथ जालंधर-अमृतसर हाईवे रोड पर शव रखकर जाम लगाया और रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की प्रशासन से मांग थी कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए साथ मरने वाले परिजनों को मुआवजा दिया जाए। खबर लिखे जाने तक रोष प्रदर्शन जारी था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम द्वारा छापामारी जारी है।