{"_id":"63dffcac91318d611a76be82","slug":"amritsar-asi-suspended-for-duty-after-drunk-outside-dc-office-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: डीसी कार्यालय के बाहर नशे में ड्यूटी देने वाला एएसआई निलंबित, नशे में की थी शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: डीसी कार्यालय के बाहर नशे में ड्यूटी देने वाला एएसआई निलंबित, नशे में की थी शर्मनाक हरकत
Mon, 06 Feb 2023 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:29 AM IST
सार
एसीपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एएसआई सुरिंदर सिंह डीसी परिसर के बाहर ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
suspend
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में एक सहायक एएसआई को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि एएसआई सुखविंदर सिंह ने शराब के नशे में अपने कपड़े उतार दिए और शर्मनाक हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एसीपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एएसआई सुरिंदर सिंह डीसी परिसर के बाहर ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमृतसर जिला प्रशासन प्रबंधकीय कांप्लेक्स में तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने ड्यूटी पर तैनाती दौरान नशे में ऐसी हरकतें कीं। जिस से पुलिस विभाग को शर्मिंदा होना पड़ा। वहा कुछ लोगों ने नशा में टल्ली झूमते हुए इस एएसआई की वीडियो भी बना ली जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन परिसर के गेट पर तैनात एएसआई सुखविंदर सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी वीरेंद्र सिंह खोसा ने चौकी प्रभारी को भेजकर एएसआई को मेडिकल जांच के लिए भेजा। एएसआई की मेडिकल रिपोर्ट में नशा का सेवन करने सूचना के बाद उसे पद से निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन