फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पिस्तौल दिखा धमकी देने के चलते आजाद पाषर्द सुधीर महाजन पर मामला दर्ज

पिस्तौल दिखा धमकी देने के चलते आजाद पाषर्द सुधीर महाजन पर मामला दर्ज

Tue, 29 Jan 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल  दिखा धमकी देने के चलते आजाद पाषर्द सुधीर महाजन पर मामला दर्ज
धमकी देने के आरोप में आजाद पार्षद नामजद
विज्ञापन

विरोधी उम्मीदवार ने पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। वार्ड नंबर 21 से आजाद पार्षद सुधीर महाजन के खिलाफ पिस्तौल दिखा कर धमकी देने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले अमन नांरग ने दर्ज कराया है।
थानाप्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि अमन नांरग ने अपनी शिकायत ने बताया कि शनिवार की रात वह आस्ट्रेलिया फार्म में गोगा गारमेंट वालों की बेटी की बैंगल सेरेमनी में गए थे। वहां आजाद पार्षद सुधीर महाजन निवासी बाठ वाली गली भी आया था। उनकी पुरानी राजनितिक रंजिश चली आ रही थी। इस दौरान सुधीर महाजन ने उसे आंखें दिखाई और अपनी कमर में लगा पिस्तौल दिखा कर कहा कि उसने चुनाव में उनके साथ धक्का किया था, अब उन्हे मजा चखा देते है। उसके बाद जब वह पैलेस से बाहर निकले तो सुधीर महाजन ने उनका रास्ता रोक कर धमकाने लगा। शिकायत पर सुधीर महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुधीर महाजन भाजपा छोड़कर आजाद चुनाव लड़े और चुनाव जीते। नए जिला प्रधान बनने के बाद वह दोबारा भाजपा में शामिल हो गए है। सुधीर महाजनऔर अमन नांरग एक ही गली के निवासी भी है। अमन नांरग ने 2015 में भाजपा व सुधीर महाजन ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर वार्ड नंबर 21 से चुनाव लड़ा। इसमें अमन नारंग को शिकस्त मिली थी, तभी से दोनो की रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed