फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुलिस स्टेशन सिटी समक्ष लोगों ने प्रात:काल दिया धरना

पुलिस स्टेशन सिटी समक्ष लोगों ने प्रात:काल दिया धरना

Sat, 16 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन सिटी समक्ष लोगों ने प्रात:काल दिया धरना
पार्षद के भतीजे को ले गई पुलिस, लोगों ने घेरा थाना
विज्ञापन

हंगामे के बाद भतीजे को पुलिस ने किया रिहा, पार्षद पर दर्ज है केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शनिवार को सुबह उस समय शहर के थाने के सामने तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हुआ यूं कि धारा 307 के आरोप में नामजद कांग्रेस पार्षद संजीव कुमार बांटू के भतीजे को पुलिस ने अलसुबह घर से उठा लिया।

बता दें कि पार्षद संजीव अग्रवाल उर्फ बाटू ने एक आजाद पार्षद सुधीर महाजन पर संपत्ति के विवाद में गोली चलाई थी और गुरदासपुर पुलिस ने संजीव अग्रवाल व उसके एक साथी परमिंद्र सिंह सोढी के खिलाफ धारा 307 तथा 25-54-59 शस्त्र एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार हो है तथा उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी अदालत से रद्द हो चुकी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को अलसुबह लगभग 6 बजे सिटी पुलिस ने संजीव बांटू के भतीजे शीतन अग्रवाल को ले आई और सूचना मिलते ही पार्षद सतपाल पप्पी के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। उन्होंने मांग की कि शीतन अग्रवाल को पकड़ने का उचित कारण बताया जाए या फिर उसे छोड़ दिया जाए। इस पूरे घटनाक्रम में देखते देखते शहर के कई गण्यमान्य लोग जिनमें कांग्रेसी नेता अंजन वर्मा, लक्की स्वामी, रविन्द्र खन्ना सहित अन्य लोग पुलिस स्टेशन के बाहर जुटन लगे और लोगों ने जीटी रोड पर दरियां बिछा धरना देना शुरू कर दिया। लोगों के रोष को देखते हुए सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने बाहर आकर लोगों को समझाया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद लोगों के रोष को देखते हुए सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी जिस पर उच्चाधिकारियों ने मौके पर आकर स्थित पर नियंत्रण किया और लोगों की मांग पर संजीव बांटू के भतीजे को रिहा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


फोटो16जीडीआर 4धरना देते हुए लोग व पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed