फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पैसों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

पैसों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Thu, 30 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
उधार के पैसे देने के बहाने श्मशान में कर दी हत्या
विज्ञापन

दो साथियों के साथ मिलकर की हत्या
35 हजार रुपये दिए थे, शेष 18 हजार मांग रहा था स्वर्ण सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
चाय का स्टाल खोलने के लिए उधार लिये पैसे वापस मांगने पर तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना शाला में धारा 302/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है। घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है।
जानकारी देते हुए मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि भैणी मीलमां गांव के रहने वाले बलजीत सिंह पुत्र सूरत सिंह ने उनके बेटे स्वर्ण सिंह निवासी बेरी औलख (काहनूवान) से चाय की स्टाल खोलने के लिए 35 हजार रुपये लिए थे, जिनमें से बलजीत सिंह ने मात्र 17 हजार रुपये ही वापस किए, जबकि बाकी 18 हजार रुपये देने में काफी समय से टालमटोल कर रहा था। गत दिवस भी उनके बेटे स्वर्ण सिंह ने उससे पैसे देने की मांग की तो बलजीत सिंह ने उसे पैसे लेने के लिए अपने गांव भैणी मीलमां बुलाया। जिसके बाद स्वर्ण सिंह उसके गांव गया तो बलजीत सिंह उसे गांव के श्मशानघाट ले गया और वहां अपने दो अन्य साथियों राजिंद्र पाल पुत्र किशन सिंह निवासी भैणी मीलमां और दविंदर सिंह पुत्र रजवंत सिंह निवासी गांव अफगाना (कलानौर) के साथ मिल कर स्वर्ण सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बुधवार रात जब उनका बेटा काफी समय बाद घर नहीं लौटा तो उन्होंने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद उनके बेटे का शव शमशानघाट से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुरानाशाला के विश्वनाथ के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि बलजीत सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी भैणी मीलमां, इसके साथी रजिंद्र पाल पुत्र किशन सिंह तथा दविंदर सिंह पुत्र रजवंत सिंह निवासी गांव अफगान (कलानौर) पर धारा 302/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह तथा रजिंद्र पाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जबकि एक अन्य तीसरा आरोपी दविंदर सिंह अभी फरार है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
30जीडीआरपी01 गुरदासपुर सरकारी अस्पताल मे जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed