फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुरानी रंजिश के चलते चोरी का झूठा केस डालने का आरोप

पुरानी रंजिश के चलते चोरी का झूठा केस डालने का आरोप

Sat, 17 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते चोरी का झूठा केस डालने का आरोप
चोरी का झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दीनानगर (गुरदासपुर)। गांव अवांखा स्थित एक गुर्जर कुल से गत वीरवार करीब डेढ़ लाख के सोने के जेवर और कुछ नकदी चोरी की घटना ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। पीड़ित परिवार के सदस्य हसनदीन निवासी अवांखा ने पुलिस को दी गई शिकायत में निजी परिजनों पर आरोप लगाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। जबकि आरोपी पक्ष के परिजन लाल हुसैन, शेर मोहम्मद ने उक्त घटना को पुरानी रंजिश करार दिया और उन पर चोरी का झूठा केस डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हसनदीन की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उनको घटना में शामिल करके फंसाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि उनका चोरी की घटना के साथ कोई भी संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि उन्हें इस घटना में इंसाफ नहीं मिला तो आगामी दिनों में अपने कुल के सदस्यों सहित इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

17जीडीआर2-जानकारी देते लाल हुसैन, शेर मोहम्मद आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed