फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हेरोइन सहित सास दामाद गिरफ्तार

हेरोइन सहित सास दामाद गिरफ्तार

Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन सहित सास दामाद गिरफ्तार
हेरोइन समेत सास-दामाद गिरफ्तार
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में करते थे सप्लाई, 1 किलो 140 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
पुलिस ने मोगा, कपूरथला, तरनतारन और लुधियाना समेत विभिन्न इलाकों में हेरोइन सप्लाई करने वाले दामाद और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे सेे 1 किलो 140 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि थाना चोहला साहिब की पुलिस ने गांव मोहनपुरा के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक व्यक्ति पैकेट फेंक कर भाग गया। इसमें 355 ग्राम हेरोइन थी। मोटरसाइकिल समेत पकड़े आरोपी गुरजंट सिंह वासी सिंघाना से पुलिस ने 275 ग्राम हेरोइन की बरामदगी की। आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति जो पैकेट फेंक कर भागा है। उसका नाम सविंदर सिंह वासी पलासौर है। वह रिश्ते में उसका साला लगता है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सास अमर कौर और साला सविंदर सिंह के साथ मिलकर हेरोइन बेचने का काम करते हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव पलासौर में छापामारी की। उसकी सास अमर कौर से 510 ग्राम हेरोइन बरामद की। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हेरोइन को अधिक मात्रा में बनाने के लिए कोई केमिकल भी इस्तेमाल करते थे। पंजाब के कई क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 140 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रानिक कंडा, बोर्नविटा, प्लास्टिक के डेढ़ सौ लिफाफे, लिफाफा पैकिंग मशीन अन्य सामान बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर भागे सविंदर सिंह की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed