फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खेतों में घोड़े घुसने पर तकरार एक व्यक्ति की मृत्यु,

खेतों में घोड़े घुसने पर तकरार एक व्यक्ति की मृत्यु,

Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खेतों में घोड़े घुसने पर तकरार एक व्यक्ति की मृत्यु,
खेतों में घोड़े घुसने पर तकरार, एक की हत्या
विज्ञापन

दो पर मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। खेतों में घोड़ा जाने से शुरू हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में दोरांगला पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पारिवारिक सदस्यों के साथ इंडियन फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन संगठन ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर के बाहर रोष प्रदर्शन करके आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की पहचान मदन मसीह पुत्र मलका मसीह निवासी गांव आदियां के रूप में हुई है, जो रेहड़ा चलता था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि पिछले दिन उनका घोड़ा गांव निवासी सरूप सिंह के खेतों में चला गया। इसी बात को लेकर दलीप सिंह अपने रिश्तेदार सुखविंद्र सिंह निवासी आदियां शाम को मदन मसीह को शिकायत करने लिए गए। इसी बीच सरूप सिंह तथा सुखविंद्र सिंह ने मदन मसीह को धक्का दिया तो मदन मसीह एक दीवार से टकरा गया जिससे उसके सिर में चोर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

फोटो
29जीडीआर1-मृत्क मदन मसीह का फाइल फोटो
29जीडीआर2-अस्पताल के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए परिवार के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed