फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of the young man missing for two days was found on the banks of the Gomti river

Jaunpur News: दो दिन से लापता युवक का गोमती नदी के किनारे मिला शव

Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man missing for two days was found on the banks of the Gomti river
थानागद्दी- मृतक सलमान उर्फ सल्लू की फाईल फोटो
थानागद्दी। केराकत के उदयचंदपुर के पूरवा चहारमपट्टी गांव से दो दिन से लापता सलमान उर्फ सल्लू (25) का शव बृहस्पतिवार को चंदवक थाना क्षेत्र के बरइछ गांव में गोमती नदी के घाट किनारे मिला। मृतक के पिता मेहंदी का आरोप है कि डेढ़ साल पहले पॉक्सो के मामले में जेल भेजे गए सलमान को वादिनी किशोरी ने तीन दिन पहले फोन किया था। फोन पर उसने कहा था कि जनवरी 2027 में 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद यदि सलमान उससे निकाह करके उसे घर ले जाएगा तो वह प्राथमिकी वापस ले लेगी।
विज्ञापन

अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक चंदवक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सलमान मंगलवार की शाम से लापता था। जांच के दौरान गोमती नदी के घाट के उसकी चप्पल मिली थी। पिता ने केराकत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को बरैछाबीर घाट के पास शव मिलने की जानकारी हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed