{"_id":"6ab58dfc7f63cbeb610f299f","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-loni-case-registered-against-husband-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24473-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। इकरामनगर स्थित दफ्तर वाली गली में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बागपत के ग्राम बसौद निवासी चांद खां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन शाइस्ता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले राशिद से हुई थी। दोनों लोनी के इकराम नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। आरोप है कि शादी के बाद से राशिद और उसके परिजन शाइस्ता से दहेज और सामान की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की जाती। इससे परेशान होकर शाइस्ता करीब एक माह तक अपनी बहन समा के घर पर रही। इस दौरान उसने पति और ससुरालियों की मारपीट व दहेज की मांग की जानकारी दी थी। बाद में राशिद उसे समझाकर वापस ले गया। 16 सितंबर को परिजनों को अज्ञात नंबर से शाइस्ता की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।