{"_id":"6ab58e3e858ff1f1590c2bd0","slug":"accused-arrested-for-allegedly-raping-class-12-student-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24507-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में बुधवार रात को 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप एक युवक पर लगा है। आरोप है क युवक ने छात्रा को शोर मचाने और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बृहस्पतिवार को आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी अनीस (20) और छात्रा का परिवार एक ही मकान में किराए पर रहता है। आरोपी छात्र मकान की चौथी मंजिल पर रहता है। वह दिल्ली के एक महाविद्यालय से डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर रहा है। बुधवार रात करीब एक बजे छात्रा छत पर शौचालय गई थी। आरोप है कि अनीस ने छात्रा को वहीं पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद आरोपी अपने कमरे को ताला लगाकर भाग गया। डरी हुई छात्रा रात भर रोती रही और सुबह अपनी मां को घटना के बारे में बताया। छात्रा के पिता ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनीस को गिरफ्तार कर लिया है।