{"_id":"6ab58cbce500d440880d3e25","slug":"villagers-body-found-in-drain-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-185595-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रामीण का नाले में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रामीण का नाले में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
सतीश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बंडा। क्षेत्र के बरीबरा गांव निवासी सतीश (40) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव नाले में पड़ा मिला। सांड़ के दौड़ाने से नाले में गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक सांड़ है, जो कई लोगों को घायल कर चुका है। फसलें भी बर्बाद कर देता है। सतीश बुधवार की शाम खेत की रखवाली के लिए निकले थे। देर शाम सतीश एक पुलिया पर बैठ गए। माना जा रहा है कि सांड़ के दौड़ाने पर सतीश नाले में गिर गए।
खेत से वापस घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि सतीश को पुलिया पर बैठा देखा गया था। इसके बाद परिजन मौके पर गए तो वहां नाले में सतीश का शव मिला। उनके शव को देख पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि ग्रामीण की नाले में गिरने से मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।