फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गार्ड ने ही दो अन्य के साथ मिलकर कुरियर कंपनी दफ्तर में की चोरी

गार्ड ने ही दो अन्य के साथ मिलकर कुरियर कंपनी दफ्तर में की चोरी

Thu, 01 Feb 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गार्ड ने ही दो अन्य के साथ मिलकर कुरियर कंपनी दफ्तर में की चोरी
गार्ड ने साथियों के साथ की कंपनी से चोरी
विज्ञापन

आरोपी एक साथी समेत गिरफ्तार, एक अन्य फरार

पठानकोट।
डलहौजी रोड स्थित एक कोरियर कंपनी के गार्ड ने अपने ही दफ्तर के पूर्व कर्मी और एक अन्य के साथ मिलकर कंपनी के दफ्तर से 4.10 लाख की नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नकदी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी गांव मोटली और अजय निवासी लधपालवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रोहित पहले उक्त कंपनी में ही काम करता था। अजय अब भी कंपनी में बतौर गार्ड तैनात है। इस वारदात में आरोपियों का एक और साथी भी शामिल है। उसे पकड़ने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी गई है। प्रेसवार्ता में डीएसपी सिटी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त चोरों ने बीते दिनों डलहौजी रोड स्थित एक कोरियर कंपनी के दफ्तर में ताले तोड़कर सेफ में पड़े 4 लाख 78 हजार रुपये, तीन फोन और अन्य सामान उड़ा लिया था। कंपनी के सहायक मैनेजर राजेश की ओर से पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ कर रही थी। इस दौरान थाना डिवीजन नं. 1 के प्रभारी अवतार सिंह भी मौजूद थे।

फोटो -4- पठानकोट में पकड़े गए आरोपियों के साथ जानकारी देते हुए डीएसपी व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed