फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जिला प्रधान के बेटे तथा अकाली दल के 14 के खिलाफ केस दर्ज

जिला प्रधान के बेटे और अकाली दल के 14 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 12 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रधान के बेटे तथा अकाली दल के 14  के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
गुरदासपुर के मिनी सचिवालय में सोमवार को हुए झगड़े के बाद जिला अकाली दल के 14 लोगों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला पुलिस कर्मचारी एएसआई धर्मजीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। मामले में कांग्रेस और अकाली दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। इस केस के बाद अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली की अध्यक्षता में एसएसपी को मांगपत्र देने पहुंचे।


उन्होंने वीडियो दिखाकर उन कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज के लिए कहा जिन्होंने वहां झगड़ा किया और तीन अकालियों की पगड़ी उतारी थी। एसएसपी के वहां मौजूद ने होने कारण एसपी (डी) को मांग पत्र दिया गया। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल एएसआई के बयान पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है जो ज्यादा आक्रामक थे। बाकी लोगों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को मांगपत्र मिल गया है। इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

इन लोगों पर दर्ज किया गया मामला
इस केस में जिला प्रधान के बेटे अमरजोत सिंह बब्बेहाली, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार थानेवाल सहित दिलप्रीत सिंह गांव दाखला, किंदा बब्बेहाली, कश्मीर सिंह, किरपाल सिंह, अवतार सिंह सरपंच काला नंगल, जागीर सिंह भुंभली, हरबरिंदर सिंह गांव पाहड़ा, बब्बू निवासी जीवनवाल, हरप्रीत सिंह बबरी, सुच्चा सिंह हेमराजपुर, महिंदर सिंह सिधवां और लाली निवासी मुस्तफापुर पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या सिर्फ अकाली ही आपस में लड़े : बब्बेहाली
जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली, बटाला के विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, जगरूप सिंह सेखवां ने पुलिस प्रशासन, एसडीएम गुरदासपुर की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस ने केवल एकतरफा मामला दर्ज किया है उससे साबित होता है कि पुलिस कांग्रेस के हाथों की कठपुतली है। हमेशा दो गुटों में लड़ाई होती है। केवल अकाली दल पर मामला दर्ज किया गया है इससे पता लगता है कि वहां केवल अकाली ही आपस में भिड़े। वह अपने साथियों सहित एसडीएम के कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच करवाने के लिए गए लेकिन वहां विधायक का भाई और पिता क्यों आए।

 

उन्होंने कहा कि वह उक्त लोगों की जमानत करवाएं या नहीं इसके बारे में निर्णय अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल करेंगे। यदि गिरफ्तारी दी जानी होगी तो लगभग 10 हजार वर्कर के साथ गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों के खिलाफ इसलिए केस दर्ज किया गया है ताकि यह चुनाव प्रचार में हिस्सा न ले सके। इस दौरान घोषणा की गई कि अकाली दल जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनाव में हलके अनुसार चुनाव का बहिष्कार करेगी। गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक और फतेहगढ़ चूड़ियां ब्लॉक में बहिष्कार किया जाएगा। बटाला, कादियां और श्रीहरगोबिंदपुर ब्लॉक में चुनाव होगा।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed