{"_id":"5d24c4f88ebc3e6cfb086d35","slug":"15626907819-gurdaspur-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः गुरदासपुर में जमीन विवाद के चलते किरच मारकर किशोर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः गुरदासपुर में जमीन विवाद के चलते किरच मारकर किशोर की हत्या
Wed, 10 Jul 2019 01:20 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना दोरांगला के अधीन आते गांव बुगना में मंगलवार देर शाम जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े में 16 वर्षीय किशोर की किरच मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मे भेज दिया गया। डीएसपी दीनानगर महेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित पक्ष के बयान कलमबंद किए।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद मृतक गुरप्रीत के छोटे भाई लवप्रीत ने बताया कि उनका परिवार अवांखा का रहने वाला है। वह अपने ननिहाल में काफी लंबे समय से रह रहे हैं। ननिहाल की तरफ से उसकी माता को 12 एकड़ जमीन मिली है।
विज्ञापन
यह जमीन पहले हमलावरों के कब्जे थी, जिसे मेरे पिता व माता ने जद्दोजहद करके छुड़वाया था। वह लोग फिर से हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। लवप्रीत ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने पिता के साथ ट्रैक्टर से खेत समतल कर रहा था और उसका भाई गुरप्रीत पगडंडियां ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
साथ वाले खेत में शम्मा, पम्मा, रतन, सुखा, धीरा, अर्श, सन्नी, मन्नाव, महक धान लगा रहे थे। गुरप्रीत पगडंडी ठीक करते जब उनके पास पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसे खेत में दबोच लिया।
सुखा ने गुरप्रीत पर चाकू से 6 वार किए। जब तक मैं और मेरे पिता गुरप्रीत के पास पहुंचे उक्त लोगों ने उसे पानी में डूबो कर रखा था और कहा कि लो अब इसे घर ले जाओ। उक्त लोगों ने मेरे पिता पर भी हमला किया और जब मेरी माता वहां पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया। आस पास जब लोग एकत्र होने लगे तो सभी वहां से फरार हो गए।