{"_id":"5a773f804f1c1ba0268b848e","slug":"121517764480-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडन का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडन का आरोप
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
पठानकोट।
शहर के क्षेत्र मनवाल में विवाहित एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार जनों ने महिला के संस्कार को रोक कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में परिवार जनों ने आरोप लगाते हुए संदेह जताया है कि उनकी बेटी की मौत नहीं हुई अपितु उसके ससुराल पक्ष की ओर से मारा गया है। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने परिवार जनों की शिकायत के बाद मृतक महिला के अंतिम संस्कार को रोक उसके शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
थाना शाहपुरकंडी पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में मृतक महिला लाली देवी के भाई पवन कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी 13 अक्टूबर 2015 को मनवाल में हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक ठाक चलता रहा परन्तु बाद में उसकी बहन के ससुराल वालों ने उनकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया। गत दिवस लाली देवी के ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें फोन कर कहा गया कि उनकी बेटी की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। जिसके बाद वह लाली को उनके मायके छोड़ आए। मायके परिवार वालों ने लाली को सरना स्थित अस्पताल दाखिल करवाया जहां बाद में डाक्टरों ने बिगड़ती हालत को देख उसे अमृतसर रेफर कर दिया। इसी दौरान लाली की मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे थाना शाहपुरकंडी के एएसआई गोबिन्द प्रसाद ने बताया कि परिवार जनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस मृतका का पोस्टमार्टम करवाएगी। जो भी रिपोर्ट सामने आएगी, उसकी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।