फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में एक की मौत, एक जखमी

कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में एक की मौत, एक जखमी

Mon, 01 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में एक की मौत, एक जखमी
कार की टक्कर से एक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

तरनतारन। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। थाना सिटी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुरप्रीत सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर ने बताया कि रविवार की सुबह उसका भांजा सुखचैन सिंह व मौसी का बेटा रणजीत सिंह बाइक पर सवार होकर माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा टाहला साहिब जा रहे थे। वह भी उनके पीछे बाइक पर जा रहा था। अड्डा दोबुर्जी के समीप इंडिका कार ने सुखचैन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुखचैन और रणजीत सिंह घायल हो गए। दोनों को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां रणजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक रविंदरजीत सिंह निवासी जिला मोगा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed