फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में चले तेज धार हथियार, 1 की आंख डैमेज

पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में चले तेज धार हथियार, 1 की आंख डैमेज

Sun, 02 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में चले तेज धार हथियार, 1 की आंख डैमेज
दो गुटों में खूनी झड़प, दो घायल
विज्ञापन

सिविल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर भी झगड़ा, छह लोगों पर मामला दर्ज
एक युवक गंभीर हालत में अमृतसर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सैली कुल्लियां मोहल्ला में रविदास मंदिर के बाहर दो गुटों की भिड़ंत में देर रात तेज धार हथियार चले। उसके बाद सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर दोबारा दोनों गुटों में फिर खूनी झड़प हो गई। इससे एक युवक की आंख में दातर लग गई। उसे अमृतसर रेफर किया गया है। थाना डिवीजन नंबर 1 और 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्षों ने मेडिकल करवा रिपोर्ट पुलिस को दी है। वहीं झगड़े में घायल एक अन्य युवक का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने एक ही पक्ष के 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। घटना शनिवार देर रात की है।
शनिवार को पहले दोनों गुटों में एक दूसरे को घूरने पर विवाद हुआ जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों गुट पठानकोट सिविल अस्पताल में उपचार और मेडिकल करवाने पहुंचे तो वहां भी सामना होते ही एक दूसरे पर टूट पड़े। इमरजेंसी के बाहर तैनात जवानों ने इसकी खबर कंट्रोल रूम में दी। 2 थानों की पुलिस ने आकर युवकों को खदेड़ा। रात साढ़े 10 बजे तक चले झगड़े में जालंधर निवासी शिवा की गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। दूसरे गुट के हनीश का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

झगड़े में थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने सन्नी, हनीश उर्फ घुल्ला, बब्बू, राज कुमार, मुन्ना, अविनाश सभी निवासी सैली कुलिया पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में विजय कुमार निवासी सैली कुलियां ने आरोप लगाया है कि बीती रात उनकी बुआ का बेटा शिवा जालंधर से पठानकोट आया था। जैसे ही वह चक्की पुल पर उनके साथ सड़क पर घूम रहे थे उक्त युवकों ने दातर व अन्य हथियारों से उनपर हमला कर दिया। इसमें शिवा बुरी तरह घायल हो गया। जैसे ही वह सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे हमलावरों फिर झगड़ा शुरू कर दिया। वहीं दूसरे गुट के हनीश ने बताया कि ह आइसक्रीम खाने रोड पर निकला था कि लोगों को झगड़ते देख उसने लड़ाई छुड़वानी चाही तो कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राम लाल ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सारे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-10-इमरजेंसी वार्ड के बाहर गुत्थमगुत्था होते दोनों गुटों के लोग और झगड़ा करने वाले युवकों को पकड़ कर ले जाते पुलिस मुलाजिम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed