फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A record was created with the arrival of more than 1.5 lakh people at the Pitex fair.

Amritsar News: पाइटेक्स मेले में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने से बना रिकॉर्ड

Sun, 07 Dec 2025 06:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
A record was created with the arrival of more than 1.5 lakh people at the Pitex fair.
-19वें पाइटेक्स मेले में लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अमृतसर के रणजीत एवेन्यू स्थित 19वें पाइटेक्स मेले में रविवार को खूब रौनक रही। अमृतसरियों के साथ तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और जालंधर से आए लोगों ने मेले में पहुंचकर खूब खरीदारी की। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चैप्टर की ओर से आयोजित यह मेले इस बार रिकॉर्ड डेढ़ लाख लोग पहुंचे। पंजाब चैप्टर के कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि अमृतसर अंतरराष्ट्रीय महत्व वाला पर्यटन स्थल है। श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए कई श्रद्धालु भी मेले में पहुंचे।
यहां घरेलू इस्तेमाल के सामान से लेकर सजावटी आइटम, फर्नीचर और कपड़ों तक की विस्तृत रेंज लोगों को खूब भा रही है। महिलाओं ने सूट और होम डेकोर की जमकर खरीदारी की वहीं कई स्टॉल धारकों ने अपने उत्पादों का लाइव डेमो देते हुए उपभोक्ताओं को मौके पर ही टेस्ट करवाया। खाने-पीने के स्टॉलों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। फूड कोर्ट में उपलब्ध विभिन्न व्यंजनों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीता। चहल-पहल ऐसी कि कई कारोबारियों ने बताया इस बार बिक्री उम्मीद से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर की सीनियर क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि रविवार को लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मेले में पहुंचे जो अब तक का रिकॉर्ड है। उनका कहना है कि सोमवार को अंतिम दिन होने के कारण खरीदारी का दबाव और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपनगर को टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने दूसरे पंजाब टूरिज्म रिकग्निशन अवॉर्ड्स भी आयोजित किए। अवाॅर्ड वितरण में कर्ण गिल्होत्रा, विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर, निश्चय बहल, निपुण अग्रवाल और अभिनेता रजत बेदी उपस्थित रहे।
-हंसाली ऑर्गेनिक फार्म को सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर।
-कैप हाउस को पंजाब टूरिज्म ट्रेलब्लेजर अवाॅर्ड।
-जिला रूपनगर को टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर।
-अमृतसर भरावां दा ढाबा को ट्रेडिशनल इन सिटी ढाबा अवाॅर्ड।
-कजान हॉस्पिटैलिटी, अमृतसर को प्रीमियम प्रॉपर्टी अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article