{"_id":"600119619244ab6c6b76cbb5","slug":"a-pakistani-intruder-was-shot-dead-by-bsf-at-international-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : अंतरराष्ट्रीय सरहद पर घुसपैठ का प्रयास, बीएसएफ की फायरिंग में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : अंतरराष्ट्रीय सरहद पर घुसपैठ का प्रयास, बीएसएफ की फायरिंग में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
Fri, 15 Jan 2021 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के अमृतसर में कस्बा अजनाला में स्थित भारतीय निगरान चौकी (बीओपी) कोट राजदा में सीमा सुरक्षा बल ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। यह पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में कंटीले तार तक पहुंच गया था। जैसे ही बीएसएफ के गश्त कर रहे जवानों ने आहट सुनी तो उन्होंने घुसपैठिए को ललकारा। इसके बाद पाक घुसपैठिए ने भागने की कोशिश की, लेकिन बीएसएफ ने उसे गोलियों से ढेर कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को देर रात हुई इस वारदात के बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, जिस रास्ते से यह घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसा, वहां के खेतों में घुसपैठियों के पांवों के एक से अधिक निशान मिले हैं। मारे गए घुसपैठिए की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुछ नहीं मिला है। बीएसएफ ने मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठिए के बारे में पाक रेंजर के अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर्स ने इन घुसपैठियों को कोट राजदा के साथ बहती रावी नदी से लगते फलकु नाले के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करवाया। जब घुसपैठिया भारतीय सीमा के भीतर तक पहुंच गया तो दूसरे घुसपैठिये भेजे गए, लेकिन बीएसएफ की फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य घुसपैठिए भाग गए। रामदास पुलिस ने घुसपैठिये का शव को कब्जे में लेकर अजनाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दिसंबर में भी मारे गए थे दो घुसपैठिए
दिसंबर में बीएसएफ ने अटारी सेक्टर की बीओपी राजताल में भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले दो पाकिस्तानियों को मार गिराया था। उनके कब्जे से हथियार व नशीले पदार्थ भी बरामद हुए थे। पाक रेंजर्स ने दोनों पाकिस्तानियों का शव लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने दोनों शव सुल्तानविंड रोड स्थित कब्रिस्तान में दफना दिए थे। सीमावर्ती इलाके में जितने भी पाकिस्तानी मुठभेड़ में मारे जाते हैं, पाक रेंजर के अधिकारी उन्हें पाकिस्तान का नागरिक मानने से इंकार कर देते हैं।
Troops of Border Security Force (BSF) detected suspicious movement of a Pakistani intruder near the international border in Gurdaspur, Punjab yesterday. Sensing the imminent threat, BSF troops fired & shot dead the intruder: BSF
— ANI (@ANI) January 15, 2021