फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बटाला में बाबे के विवाह पर विशाल भव्य नगर कीर्तन निकाला

बटाला में बाबे के विवाह पर विशाल भव्य नगर कीर्तन निकाला

Mon, 28 Aug 2017 09:44 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
बटाला में बाबे के विवाह पर विशाल भव्य नगर कीर्तन निकाला
बाबे के विवाह पर नगर कीर्तन निकाला, बरसे फूल
विज्ञापन

बटाला।
पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी औैर बीबी सुलक्खनी जी का विवाह पर्व बटाला में सोमवार को पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब में सुशोभित करके पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। बारात के रूप में निकाले गए नगर कीर्तन में स्थानीय क्षेत्र के लोगों के अलावा सुल्तानपुर लोधी से बारात के रूप में पहुंची संगत भी शामिल हुई।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेरा साहिब से शुरू हुआ। नगर कीर्तन की शुरूआत करने के लिए राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्कि क्षेत्र के वरिष्ठ लोग पहुंचे और महाराज की हजूरी में नतमस्तक हुए। नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारों को रास्ते में विभिन्न संगठनों ने सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया। इस धार्मिक समारोह में पालकी साहिब पर ड्रोन से फूलों की बारिश की गई। पालकी साहिब के आगे-आगे गतका पार्टी युद्ध कला का प्रदर्शन कर रही थी।
विज्ञापन

संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगेे नंगे पांवों झाडू से सफाई कर रही थी। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह लंगर और ठंडे मीठे जल के स्टाल लगे थे। बाबे के विवाह पर्व को लेकर बटाला के सभी गुरुद्वारों को सजाया गया था। नगर कीर्तन में ट्रालियों पर सवार महिलाओं के कीर्तन जत्थे गुरू की बाणी का गुनगान करने में मस्त थे। बाबेे के विवाह को लेकर सोमवार बटाला शहर खचाखच भरा हुआ था। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सुबह ही बटाला पहुंच गए थे। दोपहर बाद गुरुद्वारा कंध साहिब में तिल रखने के लिए भी जगह नही थी। सारा दिन बटाला में नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी चलती रही। सड़कों के किनारे पर रागी, टाढ़ी और कविशर गुरु नानक जी के जीवन के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे थे। वहीं विवाह पर्व को लेकर पुलिस और सिविल प्रशासन के प्रबंध भी पुख्ता थे। नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेरा साहिब से शुरू होकर पूरे शहर से गुजरते हुए शाम को गुरुद्वारा डेरा साहिब में ही समाप्त हो गया। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबंधक कमेटी के सदस्य और विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह गोरा ने समूह संगत को सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed