{"_id":"6a998a06467fcf004e0cb223","slug":"accused-arrested-in-harmandir-sahib-sacrilege-case-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमंदिर साहिब में बेअदबी मामला: युवक ने फाड़े गुटका साहिब के अंग, महिला के पल्लू से बांधे; पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमंदिर साहिब में बेअदबी मामला: युवक ने फाड़े गुटका साहिब के अंग, महिला के पल्लू से बांधे; पुलिस ने किया काबू
Thu, 03 Sep 2026 08:24 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:24 PM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस ने हरमंदिर साहिब परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया।
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री हरमंदिर साहिब में गुटका साहिब के अंग फाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। एसजीपीसी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई। मनदीप हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचा था। इसी दौरान उसने गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए। उसने फाड़े गए अंग वहां माथा टेकने आई एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने हरमंदिर साहिब परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया। पुलिस मनदीप से पूछताछ कर रही है। जांच में उसके कृत्य की मंशा और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।