फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritpal arrest operation, CM Bhagwant Mann orders, bullets should not be fired

Amritpal Arrest Operation: सीएम भगवंत मान के थे ऑर्डर, गोलियां नहीं चलाईं जाएं, रातभर हर 15 मिनट का अपडेट लिया

Tue, 25 Apr 2023 01:20 PM IST
नवीन दलाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि 18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन गोली चलानी पड़ती। इसलिए पंजाब पुलिस ने काफी संयम बरता। उन्होंने पंजाब पुलिस की पूरे ऑपरेशन के लिए पीठ भी थपथपाई।

विज्ञापन
Amritpal arrest operation, CM Bhagwant Mann orders, bullets should not be fired
सीएम भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस को 36 दिनों से चकमा दे रहे अमृतपाल सिंह को मोगा के रोड़े गांव में देखा गया है और गिरफ्तारी के लिए उसे घेर लिया गया है। यह जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मिली तो रात को पुलिस को एक अहम निर्देश दिया। जिसमें कहा कि गुरुद्वारे की पवित्रता बनी रहे और गोलियां नहीं चलाईं जाएं। सीएम ने आदेश कहा कि बरगाड़ी और बहबल कलां जैसी कोई घटना नहीं होने चाहिए। साथ ही सीएम ने कहा कि कोई गोलियां नहीं चलेंगी और पुलिस गुरुद्वारे के परिसर में भीतर नहीं जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैं पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि पंजाब में अमन शांति है। सीएम ने अमृतपाल का नाम लिए बिना कहा कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी थी। मैं कल पूरी रात नहीं सोया, हर 15 मिनट में मैं अपडेट ले रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी खून खराबा हो। लेकिन पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं है।
विज्ञापन


आप सरकार लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही
साथ ही भगवंत मान ने कहा कि 18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन गोली चलानी पड़ती, इसलिए पंजाब पुलिस ने काफी संयम बरता। उन्होंने पंजाब पुलिस की पूरे ऑपरेशन के लिए पीठ भी थपथपाई। सीएम मान ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि आप सरकार लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed