{"_id":"6353ade3f6f9b20b7c288d74","slug":"ak-47-and-carbine-recovered-from-punjab-home-gurad-stationed-at-nathana-police-station-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: होमगार्ड जवान के घर में रखे ट्रंक से मिली थी एके-47, पुलिस ने कार्रवाई करने में दिखाई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: होमगार्ड जवान के घर में रखे ट्रंक से मिली थी एके-47, पुलिस ने कार्रवाई करने में दिखाई लापरवाही
Sat, 22 Oct 2022 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:16 PM IST
सार
पिछले दिनों पंजाब पुलिस की भर्ती के पेपर चल रहे थे। तब थाना नथाना पुलिस के कर्मियों की डयूटी भी सेंटरों पर लगी हुई थी। इसी दौरान थाना नथाना में तैनात पंजाब होमगार्ड जवान बलजिंदर सिंह थाने से एके-47 और एक कारबाइन ले गया। दोनों सरकारी हथियार लोड थे।
विज्ञापन
AK-47
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के थाना नथाना में तैनात पंजाब होम गार्ड के जवान बलजिंदर सिंह के घर में रखे एक ट्रंक से दो दिन पहले उसी थाने की पुलिस ने एके 47 और उसकी गाड़ी से कारबाईन बरामद की थी। इसके बाद भी एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने कोई कारवाई नहीं की बल्कि अपने स्तर पर ही मामले को दबा दिया। उक्त सरकारी हथियार मिलने के बारे में थाने के रोजनामचा रजिस्टर में कोई रपट भी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना है कि इस मामले की जांच डीएसपी भुच्चो को दे दी गई है, लेकिन डीएसपी भुच्चो रछपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में ही नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों पंजाब पुलिस की भर्ती के पेपर चल रहे थे। तब थाना नथाना पुलिस के कर्मियों की डयूटी भी सेंटरों पर लगी हुई थी। इसी दौरान थाना नथाना में तैनात पंजाब होमगार्ड जवान बलजिंदर सिंह थाने से एके-47 और एक कारबाइन ले गया। दोनों सरकारी हथियार लोड थे।
विज्ञापन
बुधवार को जब थाना नथाना की पुलिस ने सरकारी हथियारों के बारे में थाने में जांच की तो मामला सामने आया। इसके बाद पूरे थाने की पुलिस फोर्स में खलबली मच गई। एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने जांच शुरू की तो दोनों हथियार पंजाब होमगार्ड जवान बलजिंदर सिंह के पास होने का संदेह हुआ। इसके बाद थाना नथाना की पुलिस टीम ने जवान को साथ लेकर उसके घर में तलाशी ली। इस दौरान उसके घर में रखे एक ट्रंक से एके-47 बरामद की गई। पुलिस ने बलजिंदर की फोर्ड फीगो गाड़ी से सरकारी कारबाईन बरामद की।