{"_id":"6353fc3b2d806742594a64bb","slug":"administration-denied-reports-of-disconnecting-the-connection-of-the-ancestral-house-of-shaheed-bhagat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: प्रशासन ने शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का कनेक्शन कटने की रिपोर्ट्स का किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: प्रशासन ने शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का कनेक्शन कटने की रिपोर्ट्स का किया खंडन
Sat, 22 Oct 2022 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:50 PM IST
सार
बिजली कनेक्शन के संबंध में मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया और स्पष्ट किया कि कोई बिल लंबित नहीं है।
विज्ञापन
भगत सिंह पुण्यतिथि
- फोटो : Twitter/ind_Cyborg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर जिला प्रशासन ने खटकड़ कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक घर के बिजली कनेक्शन के संबंध में मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया और स्पष्ट किया कि कोई बिल लंबित नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार राज्य के बिजली मंत्री ने स्पष्ट किया है कि खटकड़ कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का बिजली कनेक्शन कभी नहीं काटा गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शनिवार को मीडिया के एक वर्ग में चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया कि खटकड़ कलां में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पुश्तैनी घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। प्रशासन ने यह भी कहा कि कोई बिल लंबित नहीं था।
विज्ञापन
उपायुक्त नवजोत पाल सिंह रंधावा ने कहा कि "वास्तव में, पावरकॉम के पास 6,760 रुपये का अग्रिम बिल भुगतान है।" खटकड़ कलां शहीद भगत सिंह नगर जिले में प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी का पैतृक गांव है, जिसका नाम उनके नाम पर रखा गया था। डीसी ने मीडिया के एक वर्ग से पुश्तैनी घर के नाम का इस्तेमाल न करने की अपील की, क्योंकि ऐतिहासिक जगह से लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
इससे पहले, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने भी स्पष्ट किया कि खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के पैतृक घर या संग्रहालय का बिजली कनेक्शन कभी नहीं काटा गया। बयान में कहा गया है कि भगत सिंह के पुश्तैनी घर का सांस्कृतिक मामलों के विभाग के नाम पर अलग से बिजली कनेक्शन है।