फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   actor sonu sood in moga

‘कृष’ जैसा किरदार निभाने की इच्छा : सोनू सूद

Sat, 12 Oct 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला, मोगा/मुक्तसर
अमर उजाला, मोगा/मुक्तसर Updated Sat, 12 Oct 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
मोगा से निकलकर बॉलीवुड में शहर का नाम चमकाने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि  उनकी इच्छा सुपर हीरो टाइप फिल्म करने की है।
विज्ञापन


‘कृष’ फिल्म में ऋतिक रोशन ने जिस तरह का सुपर हीरो वाला किरदार निभाया था, वह भी वैसा ही कुछ किरदार निभाना चाहते हैं। सोनू सूद ने यह बात अपने पैतृक शहर मोगा में ‘अमर उजाला’ के साथ दिल की बात साझी करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह प्रभुदेवा द्वारा डायरेक्ट फिल्म ‘आर राजकुमार’ में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करते नजर आएंगे।

आगामी छह दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस एक्शन और रोमांच भरपूर फिल्म की शूटिंग तकरीबन मुकम्मल हो चुकी है। सिर्फ एक सप्ताह का शेड्यूल बाकी रह गया है।

इस फिल्म की शूटिंग गुजरात और महाराष्ट्र में हुई है। वहीं साजिद फरहाद द्वारा डायरेक्ट फिल्म ‘ ईट्स एंटरटेनमेंट’ भी 2014 की शुरुआत में शीघ्र दर्शकों के समक्ष होगी।
विज्ञापन


इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया है। ‘दबंग’ फिल्म के बाद ‘दबंग 2’ में काम करने से इंकार कर देने के सवाल के जवाब में सोनू सूद बोले कि फिल्म में काम न करने को लेकर काफी चर्चाएं उड़ी थीं, मगर इस फिल्म में काम न करने का सिर्फ यही कारण था कि उन्हें फिल्म में अपने किरदार दमदार नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ी। साथ ही यह भी कहा कि अगर खान प्रोडक्शन द्वारा ‘दबंग 3’ बनाई जाती है तो वह दमदार भूमिका मिलने पर जरूर काम करेंगे।

पालीवुड में बालीवुड कलाकारों के आगमन संबंधी सोनू सूद से पंजाबी फिल्म में काम करने की इच्छा जानने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट वाली पंजाबी फिल्म मिलेगी तो वह जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed