Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   117 drug cases registered in Nawanshahr in 75 days 142 drug smugglers arrested

उड़ता पंजाब: प्रदेश के इस जिले में चौंकाने वाला खुलासा, 75 दिन में 117 केस दर्ज, 142 नशा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 04:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Nov 2024 04:17 PM IST
सार

पंजाब में पिछले दो दशक से नशे की समस्या से ग्रस्त है। पंजाब के एक जिले में बीते डेढ़ महीने में 117 नशा तस्करी के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 142 नशा तस्कर गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
117 drug cases registered in Nawanshahr in 75 days 142 drug smugglers arrested
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में बढ़ता नशा सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग के लिए एक बड़ा मसला बन चुका है। हालांकि नशे पर लगाम लगाने की कोशिशें जारी हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से नशा और नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम लगातार चलाई जा रही है। ऐसे में पंजाब को उड़ता पंजाब बनने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन


पंजाब में पिछले दो दशक से नशे की समस्या से ग्रस्त है। साल 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में नशा प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बना। हालात यह है कि युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। रोजाना नशे की ओवरडोज से मौतें भी हो रही हैं। 
विज्ञापन


हेरोइन, नशीली गोलियां, अफीम, चूरा पोस्त और अन्य नशा बरामद
पंजाब के नवांशहर में पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में 117 केस रजिस्टर्ड किए हैं। जिला पुलिस प्रमुख डा. महिताब सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। जिले में पिछले डेढ़ महीने में 142 नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इन सभी मामलों में तस्करों से 806 ग्राम हेरोइन, 25 हजार के करीब नशीली गोलियां, साढ़े 6 किलो अफीम, 20 किलो चूरा पोस्त, 15 ग्राम नशीला पाउडर व अन्य नशीला सामान बरामद किया है। इसके अलावा शराब तस्करी के भी 32 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 31 लोगों को गिरफ्तार कर 500 लीटर शराब भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नशेड़ी ने घर को लगा दी थी आग
पंजाब के हलवारा में दो दिन पहले नशेड़ी युवक ने अपने ही घर को आग लगा दी। आरोपी युवक अपनी मां से नशा (चिट्टा) खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था। मां ने रुपये नहीं दिए तो युवक ने घर को ही आग लगा दी। आग लगने से घर का सामान जैसे फ्रीज, एसी, एलईडी सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया था।


चलाए जा रहे जागरूकता अभियान
प्रदेश में बढ़े स्तर पर नशे को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। सरकार की नशे को लेकर जीरो टालरेंस नीति को लागू करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। लोगों से भी नशे से जुड़े लोगों की जानकारी मिलने पर उनसे सीधा संपर्क करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed