{"_id":"66b49f2f8608340e4c095325","slug":"1-5-lakh-cash-and-12-tola-gold-jewelry-stolen-from-house-in-gurdaspur-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur: सोता रह गया परिवार, चोर घर से 1.5 लाख कैश और 12 तोले सोने के गहने लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurdaspur: सोता रह गया परिवार, चोर घर से 1.5 लाख कैश और 12 तोले सोने के गहने लेकर फरार
Thu, 08 Aug 2024 04:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:04 PM IST
सार
गुरदासपुर में चोरों ने घर से डेढ़ लाख रुपये नकदी और 12 तोले सोने के गहने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर से 1.5 लाख कैश और 12 तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जिस घर में चोरी हुई वह गुरुद्वारा साहिब के कोषाध्यक्ष का घर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरदासपुर के थाना सदर के अधीन आते गांव भागोकावां में चोरी की घटना हुई है। जांच में सामने आया कि शातिर चोर घर के कमरे की पिछली ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद आसानी से नकदी व सोने के गहने चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
कश्मीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह गांव भागोकावां के गुरुद्वारा साहिब का कोषाध्यक्ष है। वह रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया। सुबह उठकर देखा तो दरवाजे की जाली टूटी हुई थी। स्टोर में रखी अलमारी से एक लाख 50 हजार रुपये और करीब 12 तोले सोने के गहने चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह ने बताया कि चोर कमरे की पिछली ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ तिलकराज ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।