फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President Ram Nath Kovind will come on a two-day visit to Prayagraj, will lay the foundation stone of National Law University

प्रयागराज में दो दिन के दौरे पर 11 सितंबर को आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

Fri, 03 Sep 2021 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 04:04 PM IST
सार

प्रयागराज में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रखेंगे। इसके साथ ही वह हाईकोर्ट में बनने वाले अधिवक्ता चैंबर का भी शिलान्यास करेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will come on a two-day visit to Prayagraj, will lay the foundation stone of National Law University
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन संगमनगरी में बिताएंगे। वह 11 सितंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति इलाहाबाद हाईकोर्ट के 600 करोड़ की लागत से बनने वाले अधिवक्ता चैंबर व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। अगले दिन 12 सितंबर को कुछ और कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद उसी दिन वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को हाईकोर्ट के अधिवक्ता चैंबर व नेशनल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएन भंडारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन के पहले शहर के कई सड़कों पर पैचिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। महात्मा गांधी मार्ग पर लगे डिवाइडर की रंगाई पुताई का भी कार्य जोरों पर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रखेंगे। इसके साथ ही वह हाईकोर्ट में बनने वाले अधिवक्ता चैंबर का भी शिलान्यास करेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed