फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए इन्हें, चले थे सेना में भर्ती को, फर्ज भूल मचाने लगे उत्पात

Sat, 05 Mar 2016 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Mar 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
furor in train by army recruitment.
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

सेना भर्ती के लिए बिजनौर से सहारनपुर जा रहे युवकों ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद रुड़की स्टेशन पर जीआरपी ने इन युवकों की जमकर खबर ली।

सहारनपुर से चल रही सेना भर्ती

furor in train by army recruitment.
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर (यूपी) में इन दिनों सेना में भर्ती चल रही है। इसके लिए आस-पास के राज्यों से बड़ी संख्या में युवा सहारनपुर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बिजनौर से बड़ी संख्या में युवा सहारनपुर जाने के लिए लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सवार हुए।

डिब्बे में चढ़ते शुरू कर दिया उत्पात मचाना

furor in train by army recruitment.
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

यात्रियों के मुताबिक डिब्बे में चढ़ते ही युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कभी सीट को लेकर विवाद तो कभी खिड़की की तरफ बैठने पर यात्रियों से उलझ पड़े। गाली गलौज करते हुए युवाओं ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन
विज्ञापन
furor in train by army recruitment.
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

समझाने पर महिलाओं और बुजुर्गों से अभद्रता करते हुए कई यात्रियों से इन्होंने मारपीट कर डाली। बार-बार चेन पुलिंग के बाद ट्रेन जब रुड़की से पहले ढंडेरा स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी फिर यात्रियों से भिड़ गए।

विज्ञापन
furor in train by army recruitment.
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

यात्रियों ने एकजुटता से विरोध किया तो उन्होंने नीचे उतरकर ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे कई खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed