{"_id":"6b007af582e5d08ff40cd1b7","slug":"uttarakhand-following-filing-of-case-in-assam-harak-says-i-am-not-one-to-be-intimidated-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: असम में मुकदमा दर्ज होने पर हरक बोले, डरने वाला नहीं हूं, जेनी प्रकरण में भाजपा अब खुद घिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: असम में मुकदमा दर्ज होने पर हरक बोले, डरने वाला नहीं हूं, जेनी प्रकरण में भाजपा अब खुद घिरी
Fri, 20 Nov 2026 10:24 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:24 PM IST
सार
2003 में जेनी प्रकरण के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया था और खुद डीएनए और सीबीआई जांच की मांग की थी। डीएनए जांच नेगेटिव आने के साथ ही सीबीआई जांच में जेनी के आरोप झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
23 साल पुराने जेनी प्रकरण में असम में मुकदमा दर्ज पर होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा, मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड मामले को दबाने के लिए भाजपा ने षड़यंत्र रचा है। कहा, सीबीआई की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठा कर भाजपा खुद ही घिर गई है।
विज्ञापन
मीडिया को दिए बयान में हरक सिंह रावत ने कहा, 2003 में जेनी प्रकरण के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया था और खुद डीएनए और सीबीआई जांच की मांग की थी। डीएनए जांच नेगेटिव आने के साथ ही सीबीआई जांच में जेनी के आरोप झूठे साबित हुए हैं। इस प्रकरण में क्लोजर रिपोर्ट आने के बाद जनता की अदालत से मुझे न्याय मिला। वर्ष 2007 व 2012 के विधानसभा चुनाव में कोटद्वार व रुद्रप्रयाग से जीत हासिल की।
विज्ञापन
कांग्रेस सम्मेलन में सरकार पर हमला: हरीश रावत ने किया ओपीएस लागू करने का वादा, बागेश्वर को बताया मायका
विज्ञापन
2016 में कोटद्वार सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता और सरकार में कैबिनेट मंत्री बना। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा में रहते हुए मेरा चरित्र ठीक था? भाजपा छोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले मेरे घर पर ईडी व सीबीआई भेज दी। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।
