Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi team raids gold melting facility in Dehradun panic ensues in market talk of smuggled from abroad

देहरादून: सोना गलाने के सेंटर पर दिल्ली की टीम का छापा, सराफा बाजार में हड़कंप, विदेश से तस्करी की चर्चा

Fri, 20 Nov 2026 10:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Nov 2026 10:08 PM IST
सार

धामावाला बाजार में एक बीजी होलमार्क सेंटर है। यहां सोना गलाने और होलमार्किंग का काम होता है। बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति में यह सेंटर चल रहा है, वह दून के एक बड़े ज्वैलर की है। उन्होंने यह संपत्ति किराये पर दी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने सेंटर पर छापा मारा।

विज्ञापन
Delhi team raids gold melting facility in Dehradun panic ensues in market talk of smuggled from abroad
सोना - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

धामावाला बाजार में सोना गलाने और होलमार्किंग का काम करने वाले एक सेंटर पर दिल्ली से पहुंची टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। विदेश से तस्करी कर लाए गए सोने को यहां गलाने से लेकर चोरी के जेवरों को पिघलाकर उनका स्वरूप बदलने तक की बातें बाजार में होती रहीं। सूत्रों की मानें तो बीजी होलमार्क सेंटर पर कार्रवाई के दौरान नोटिस भी दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धामावाला बाजार में एक बीजी होलमार्क सेंटर है। यहां सोना गलाने और होलमार्किंग का काम होता है। बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति में यह सेंटर चल रहा है, वह दून के एक बड़े ज्वैलर की है। उन्होंने यह संपत्ति किराये पर दी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। टीम के अचानक पहुंचने से आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। छापेमारी के बाद सेंटर बंद कर दिया गया। बाजार में यह भी चर्चा रही कि टीम पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन


UK Top News: सीएम योगी की माता का निधन, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, चुनावी रण में सपा का बड़ा एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों की मानें तो टीम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस और कस्टम विभाग के अधिकारी थे। कार्रवाई के बाद सराफा कारोबारियों के बीच दिनभर इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि आखिर सोना गलाने के इस सेंटर पर किस तरह की गतिविधियों की जांच की जा रही थी।

एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस ने इस सबंध में दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया था। अगर दून पुलिस के साथ जानकारी साझा की जाएगी तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed