फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचें सीएम योगी, लिया 'विजयी भवः' का आशीर्वाद

Tue, 26 Mar 2019 06:26 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Mar 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath pray in kashi vishwanath temple and kaal bhairav temple for loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चुनावी प्रचार को धार देने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी आए थे। जहां पर सीएम योगी ने काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के मंदिर में शीश नवाया। साथ ही 'विजयी भवः' का आशीर्वाद भी लिया। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Yogi adityanath pray in kashi vishwanath temple and kaal bhairav temple for loksabha election 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचें। यहां के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से सीएम योगी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। 

Yogi adityanath pray in kashi vishwanath temple and kaal bhairav temple for loksabha election 2019

इसके बाद सीएम योगी काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निकल गए। काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी के पहुंचते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से उनका स्वागत किया। बाबा के गर्भगृह में 5 ब्राम्हणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को षोडशोपचार विधि से पूजा कराई। इसके बाद पूजा करके सीएम योगी जब निकल रहे थे तब मंदिर के स्वर्ण शिखर को नमन कर कहा बाबा 'विजयी भवः' का आशीर्वाद दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi adityanath pray in kashi vishwanath temple and kaal bhairav temple for loksabha election 2019

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजय संकल्प सभा के तहत नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचें। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशीवासी खुशकिस्मत हैं कि वह पीएम का चुनाव करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां भारत ने अग्रणी स्थान न प्राप्त किया हो, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। 

विज्ञापन
Yogi adityanath pray in kashi vishwanath temple and kaal bhairav temple for loksabha election 2019

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी प्रयागराज में कुंभ का सफल आयोजन हुआ, पहले कुंभ में गंदगी की वजह से लोग आते नहीं थे, लेकिन इस बार सब कुछ बदल गया। पीएम मोदी ने गंगा नदी में कुंभ में स्नान किया और सफाई कर्मियों के पैर भी धोए, ये काम त्रेता युग के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने किया। अविरल गंगा, निर्मल गंगा की परिकल्पना को सभी ने साकार होते हुए देखा है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो कार्य कांग्रेस, सपा और बसपा के कार्यकाल में नामुमकिन था, उसे पीएम मोदी ने कर दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed