फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर खासः और जब भीड़ को चीरते हुए पहुंचे थे योगी, बदल गया नजारा

Tue, 05 Jun 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 05 Jun 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath birthday Special  when the Yogi reached the shaking of the crowd, everything change
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

जीवन के 46वें साल में कदम रखने जा रहे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सख्त तेवर और दिलेरी के लिए हमेशा से ही जाने जाते रहे हैं। ऐसा ही एक घटना वर्ष 1998 की है जब गोरखपुर का नखास इलाका तनाव की आग में जल रहा था और योगी के आते ही नजारा बदल गया था।  आगे की स्लाइड में जाने पूरी कहानी...

Yogi Adityanath birthday Special  when the Yogi reached the shaking of the crowd, everything change
yogi adiyanath

शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ के सानिध्य में रहे जिनका उन पर बहुत प्रभाव पड़ा। इसके बाद इन्हें गोरक्ष पीठ के उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। शुरु से ही आदित्यनाथ
योगी जनता की पीड़ा को सुनने के लिए प्रतिदिन जनता दरबार लगाते रहे हैं। यहां लोगों की समस्याओं का त्चरित निदान किया जाता है।

Yogi Adityanath birthday Special  when the Yogi reached the shaking of the crowd, everything change
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

जनता की समस्याएं और उनकी सहूलियत हमेशा से ही योगी की प्राथमिकता रही है। इसलिए उन्हें जनता में सम्मान की नजर से देखा जाता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी से जुड़ा एक वाकया शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात के दौरान योगी जी की उम्र बेहद कम थी पर उनमें गंभीरता और दृढ़ता कई गुना ज़्यादा नज़र आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi Adityanath birthday Special  when the Yogi reached the shaking of the crowd, everything change
yogi

शलभ ने बताया कि साल 1998 की बात है। उस समय वे पढ़ाई कर रहे थे। तभी गोरखपुर के नखास इलाक़े में एक घटना के बाद तनाव फैल गया। प्रशासन की चूक के चलते दो लोगों की जान भी चली गई। हालात बेक़ाबू से हो गए और तक़रीबन पूरे शहर की भीड़ इस इलाक़े में जा पहुँची। उन्होंने बताया कि उस समय वह और उनके तमाम साथी भी यहाँ मौजूद थे ।

विज्ञापन
Yogi Adityanath birthday Special  when the Yogi reached the shaking of the crowd, everything change
योगी आदित्यनाथ

हर पक्ष के लोगों में प्रशासन के खिलाफ ग़ुस्सा था। इसी दौरान हम सबने एक हैरान करने वाला नज़ारा देखा। अचानक योगी जी भीड़ को चीरते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। हम सब दंग रह गए। ये बेहद संवेदनशील मौका था और उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं था। उन्हें देखते ही पुलिस के भी हाथ पाँव फूल गए । मौक़े पर पहुंचते ही योगी अधिकारियों पर बरस पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed