{"_id":"5b8c247342c7924651655cde","slug":"yogi-adityanath-angry-his-security-personal-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एप्लीकेशन भी नहीं ले सकते, खड़े रहते हो नमूनों की तरह..., सीएम योगी ने सुरक्षाकर्मियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्लीकेशन भी नहीं ले सकते, खड़े रहते हो नमूनों की तरह..., सीएम योगी ने सुरक्षाकर्मियों को लगाई फटकार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के सांसद आदर्श गांव डोमरी में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनचौपाल लगाई। गांव में कार्यक्रम हो जाने के बाद सीएम योगी ने अपने सुरक्षाकर्मियों फटकार लगाई। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
cm yogi
- फोटो : amar ujala
हुआ यूं कि जनचौपाल के बाद सीएम योगी वाहन में बैठे तो सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए महिला फरियादी उनके पास पहुंच गईं और प्रार्थना पत्र देकर फरियाद सुनाने लगी। यह देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
cm yogi
- फोटो : amar ujala
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षाकर्मियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तुम लोग अप्लीकेशन भी नहीं ले सकते हो, खड़े रहते हो नमूनों की तरह...। चंदौली से आई महिला फरियादी ने बताया कि वह एससी-एसटी वर्ग से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : amar ujala
छात्रवृत्ति के लिए चंदौली के समाज कल्याण विभाग के लंबे समय से चक्कर लगा रही है। सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फरियाद सुनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि परेशान मत होओ, लखनऊ पहुंचते ही समस्या का समाधान कराएंगे। उधर, सुरक्षा में चूक के सवाल पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि जनचौपाल आयोजित थी और मुख्यमंत्री आमजन की फरियाद सुनने आए थे। इसी दौरान महिलाओं ने सामान्य तरीके से मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा। इसमें सुरक्षा व्यवस्था में चूक जैसी बात नहीं है।