फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी के साथ वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में रविवार को पहुंचे। पुजारी मुन्ना गुरू ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से पूजन कराया। गोविंदा के आने की सूचना मिलने पर मंदिर के बाहर उनके फैंस की भीड़ लग गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 4
govinda
- फोटो : amar ujala
बता दे कि बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा शनिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने बनारस पहुंचे थे। गोविंदा ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका था। शाम होने से पहले बाबा काल भैरव मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद गोविंदा बाबा दरबार पहुंचे थे। मंदिर के अर्चक श्रीकांत महाराज ने षोडशोपचार विधि से पूजन कराया।
3 of 4
govinda
- फोटो : amar ujala
उसके बाद गोविंदा मां अन्नपूर्णा के मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के उप महंत शंकर पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विश्वनाथ गली में उनके प्रशंसक अपने चहेते राजा बाबू की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद गोविंदा सीधे नदेसर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए।
4 of 4
govinda
- फोटो : amar ujala
गाड़ी पार्किंग में खड़े होने की वजह से गोविंदा को छत्ताद्वार से पैदल ही बांसफाटक तक जाना पड़ा। अपने स्टार को सड़क पर देखकर फैंस भी चिल्लाकर उनकी ओर दौड़ पड़े। अधिकांश ने अपने चहेते हीरो के साथ सेल्फी भी ली।