फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: महामना की बगिया में खिलखिलाया फूलों का संसार, आकर्षक छटा के बीच सेल्फी की होड़

Sun, 25 Dec 2022 06:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
World of Flowers blossomed in BHU Campus selfie competition in midst of attractive shade
बीएचयू मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

फूलों के मोहक संसार ने रविवार को अपनी निराली मुस्कान से हर किसी को मोह लिया। युवतियां हों या बच्चे या फिर बुजुर्ग, हर किसी के कदम दोपहर बाद से ही बीएचयू मालवीय भवन की ओर बढ़ने लगे थे। मौका था काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक की जयंती पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का। इस प्रदर्शनी में उम्मीदों से भरे शोभाकार, सज्जाकार, कांटेवाले खुशबूदार फूलों की विविधता निहारने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। मालवीय भवन में देखने पर हर तरफ रंग बिरंगे फूल ही नजर आ रहे थे।

हरे साग सब्जियों और फलों की भी कई प्रजातियां दिख रहीं थीं। फूलों से सजाए गए शादी का मंडप और चावल, मटर के दाने से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की आकृति आकर्षण का केंद्र रही। हर कोई इस आकर्षक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने में लगा था। यह पुष्प प्रदर्शनी आम लोगों के लिए 27 दिसंबर की शाम छह बजे तक खुली रहेगी। 

World of Flowers blossomed in BHU Campus selfie competition in midst of attractive shade
बीएचयू मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उनकी स्मृति में लगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की कई नई प्रजातियां इस बार लगाई गई हैं। रंग बिरंगे फव्वारे के साथ ही महामना की बनाई गई आकृतियों को देखने के लिए भीड़ अधिक रही।  

World of Flowers blossomed in BHU Campus selfie competition in midst of attractive shade
बीएचयू मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से पुष्प प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ अधिक रही। प्रदर्शनी जैसे ही आम लोगों के लिए खोली गई, मालवीय भवन की बगिया में इठलाने वालों का रेला उमड़ पड़ा। सबसे अधिक गुलदाउदी और गुलाब की प्रजातियों के गमले लोगों का ध्यान खींच रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World of Flowers blossomed in BHU Campus selfie competition in midst of attractive shade
बीएचयू मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

सफेद, पीले, नीले, हरे, गुलाबी, धानी, केसरिया समेत 50  से अधिक रंगों के शोभाकार सजावटी फूलों की कहीं कतारें सजाई गई थीं, तो कहीं अल्पनाओं का रूप रचा गया था। प्रदर्शनी में पहुंचे लोग इस आकर्षक सजावट को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे। 

विज्ञापन
World of Flowers blossomed in BHU Campus selfie competition in midst of attractive shade
बीएचयू मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने फूलों के साथ ही हरी और रंगीन पत्तियों से भी आकर्षक डिजाइन बनाया। इसमें मालवीय जी पर आधारित वास्तुकला के नमूने और मानव पक्षी और जलप्रपात आदि मुख्य रूप से आकर्षण रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed