{"_id":"5a1daa034f1c1b60678be1d0","slug":"see-the-photos-of-muharram-procession-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों की ज़ुबानी: वाराणसी में निकला साठे का जुलूस, जंजीर और कमा से मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों की ज़ुबानी: वाराणसी में निकला साठे का जुलूस, जंजीर और कमा से मातम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
muharram
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजा-ए-हुसैन के आखिरी दिन की याद मनाने को मंगलवार को वाराणसी की सड़कों पर अजादारों का हुजूम उमड़ा। आठ रबी-उल-अव्वल के तारीखी जुलूस में ग्यारहवें इमाम हसन असकरी का ताबूत उठा। जुलूस जब नई सड़क चौराहे पर पहुंचा तो अजादारों ने जंजीर, कमा और खंजर का मातम कर शहीदाने करबला को लहू का नजराना पेश किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
muharram
- फोटो : अमर उजाला
‘...आई जेहरा की सदा, ए हुसैन अलविदा’ के नारों के साथ नौहा व मातम करता ये जुलूस शब्बीर और सफदर के इमामबाड़े दालमंडी से उठाया गया। जुलूस जब नई सड़क चौराहे पर पहुंचा तो अजादारों ने जंजीर, कमा और खंजर का मातम कर शहीदाने करबला को लहू का नजराना पेश किया।
muharram
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस अपनी पूरी शान के साथ जब काली महल पहुंचा तो यहां सैकड़ों की तादाद में मौजूद मर्द, ख्वातीन, बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे और बच्चियों ने आमारी का इस्तकबाल किया। यहां मौलाना नदीम असगर रिजवी ने तकरीर में कहा कि हुसैनियत के रास्ते पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
muharram
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर हैदर केरतपुरी, शोएब देहलवी, गुलशन बिजनौरी, शाद सिवानी ने अपने कलाम से लोगों की आंखें नम कर दीं। अंजुमन हैदरी के नौजवान नौहा व मातम करते चल रहे थे। शराफत अली, वफा बुतराबी, लियाकत अली, शराफत नकवी, अंसार बनारसी, साहब जैदी, मजाहिर अली ने नौहे पेश किए।
विज्ञापन
muharram
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस के पितरकुंडा पहुंचने पर मौलाना कैसर आजमी ने मजलिस पढ़ी। अतहर बनारसी ने कलाम पेश किए। नई पोखरी पहुंचने पर अंजुमन जव्वादिया ने जुलूस का इस्तकबाल किया। मौलाना अब्बास इरशाद नकवी ने तकरीर की।