फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव ने क्यों मांगी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी, जानें सपा शासनकाल का मामला

Mon, 12 Apr 2021 03:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Apr 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
why akhilesh yadav apologized to swami Avimukteshwaranand and shankaracharya know about that incident
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का लिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) शासन के दौरान वाराणसी में 2015 में संतों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगी। अखिलेश यादव रविवार को हरिद्वार पहुंचे और उनका आशीर्वाद भी लिया।  देखें अगली स्लाइ्डस...।


मूर्ति विसर्जन को लेकर हुआ विवाद
why akhilesh yadav apologized to swami Avimukteshwaranand and shankaracharya know about that incident
लाठीचार्ज के बाद की तस्वीरें, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, 2015 में 22 सिंतबर को दिन में गणेश प्रतिमा विसर्जन रोके जाने के विरोध में वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर धरना दे रहे मराठा गणेशोत्सव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के समर्थन में दूसरे दिन जनता सड़क पर उतर आई थी। इस दौरान साधु-संतों के धरने पर बैठने से माहौल गरम हो गया था।

why akhilesh yadav apologized to swami Avimukteshwaranand and shankaracharya know about that incident

गंगा में प्रतिमा विसर्जन की अनुमति के लिए दो संतों ने अन्न-जल का त्याग कर दिया। लेकिन देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को बुरी तरह पिटाई कर दी थी। लाठीचार्ज से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने लोगों और साधु-संतो पर लाठियां भांजीं। इसमें स्वमी अविमुक्तेश्वरानंद, बालक दास समेत 40 से अधिक संत-बटुक घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
why akhilesh yadav apologized to swami Avimukteshwaranand and shankaracharya know about that incident
लाठीचार्ज के दौरान घायल वाराणसी के संत, (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमने देखा कि उनके मन में उस घटना के लिए पछतावा था। गलती किसी से भी हो सकती है। अपनी गलती को मानकर सुधार के लिए तत्पर होना महत्वपूर्ण है। अखिलेश यादव ने यह जज्बा दिखाया है, इसलिए हम उन्हें अब पुरानी बातें भूलकर नई ऊर्जा के साथ देश समाज की सेवा में लगने को कहा। आशा है कि अब कभी उनके सत्ता में रहते हमारे देवविग्रहों और उनके प्रति आस्था रखने वालों की श्रद्धा का अवमान (अपमान) नहीं होगा।

विज्ञापन
why akhilesh yadav apologized to swami Avimukteshwaranand and shankaracharya know about that incident
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि जब अखिलेश यादव आए तो उनका स्वागत किया गया। जब वे हमारे पास आए तो हम कुछ बोलते, उसके पहले ही उन्होंने कहा शरणागत हूं...। शरणागत के त्याग का शास्त्रों में विधान नहीं है। शरणागत की रक्षा ही धर्म है। यह सोचकर फिर हमने उनसे पुराने संदर्भ में कुछ न कहा और कुशल क्षेम पूछकर उन्हें शंकराचार्य के पास ले गए। उन्होंने शंकराचार्य से निर्देश, आदेश और आशीर्वाद मांगा।

यह भी पढ़ें: आखिलेश यादव के माफी मांगने पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- गलती किसी से भी हो सकती है

यह भी पढ़ें: मां विंध्यवासिनी मंदिर: कोरोना की वजह से आस्थावानों के लिए समय और नियम तय हुए, नवरात्र से पहले ही गर्भगृह में प्रवेश बंद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed