{"_id":"5e4b76898ebc3ef29c2d703e","slug":"when-varanasi-rikshaw-driver-meets-pm-modi-who-invited-him-for-daughter-marriage-gets-pm-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बेटी की शादी में पीएम को बुलाने वाले रिक्शा चालक से मिले मोदी, बोले- आइये मंगल जी, क्या हालचाल है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बेटी की शादी में पीएम को बुलाने वाले रिक्शा चालक से मिले मोदी, बोले- आइये मंगल जी, क्या हालचाल है
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम प्रसाद केवट से मिले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता देने वाले ट्राली रिक्शा चलाने वाले मंगल प्रसाद केवट प्रधानमंत्री से मिले। इस मुलाकात से वह इतने खुश हैं कि उनका मानना है कि यह उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मंगल प्रसाद केवट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से बात की वह उनके लिए कभी न भूलने वाले बेहतरीन अनुभव जैसा है, जानिए दोनों में क्या बातचीत हुई और पीएम का पत्र पाकर केवट को कैसा लगा था...
2 of 5
pm modi meets rikshw wala
- फोटो : अमर उजाला
आइए मंगल जी क्या हालचाल हैं। बेटी और दामाद को साथ लेकर नहीं आए। प्रधानमंत्री जी का इतना पूछना ही मेरे लिए किसी कीमती उपहार से कम नहीं है। यह कहना है मंगल प्रसाद केवट का। रविवार को प्रधानमंत्री के एक दिवसीय काशी दौरे पर मंगल केवट की प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पीएम ने अपने आदर्श गांव डोमरी के निवासी मंगल प्रसाद केवट से औपचारिक मुलाकात कर हालचाल लिया था।
3 of 5
pm modi meets rikshw wala
- फोटो : अमर उजाला
मंगल रविवार सुबह आठ बजे नंगे पैर ही हस्तकला संकुल के लिए निकल पड़े। शाम को चार बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई। प्रधानमंत्री ने जब उनका और बेटी-दामाद की कुशलक्षेम पूछी तो मंगल अभिभूत हो उठे। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मंगल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हम जानते हैं कि आप देश सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pm modi meets rikshw wala
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मंगल प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम से प्रेरित होकर अभियान से जुड़े। वह अकेले ही गंगा घाट और अपने गांव में झाड़ू लगाते रहते हैं। जीविकोपार्जन रिक्शा ट्राली चलाकर करते हैं। मंगल के परिवार में पत्नी, एक लड़की व दो लड़के हैं। मंगल ने बेटी की शादी 12 फरवरी को चंदौली में की है।
विज्ञापन
5 of 5
pm modi meets rikshw wala
- फोटो : अमर उजाला
इसका निमंत्रण प्रधानमंत्री को भी भेजा था। पीएम ने उन्हें शुभकामना संदेश भी भेजा था। उन्होंने दूसरी बार पीएम से मुलाकात की है। इसके पहले वह छह जुलाई 2019 को पीएम से मिल चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।