फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने ली करवट, शाम को हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड

Thu, 12 Dec 2019 10:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, rain in the evening increased cold
बारिश के बाद कैंट स्टेशन का नजारा - फोटो : ं

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग की सूचना सही साबित हुई और अचानक हुई बारिश ने लोगों को छांव में दुबकने को मजबूर कर दिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों विशेषकर कैंट और मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Weather took a turn, rain in the evening increased cold
बारिश के बाद बढ़ी ठंड से कैंट स्टेशन पर ठंड से दुबके यात्री - फोटो : ं

बताते चलें कि मौसम विभाग ने गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को बरसात होने का अलर्ट जारी किया था। कृषि विभाग की ओर से भी मौसम का हाल देखते हुए किसानों को गेहूं व सरसों के फसल की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

Weather took a turn, rain in the evening increased cold
बारिश के बाद कैंट स्टेशन का नजारा

बारिश होने के बाद शुक्रवार से गलन बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। सामान्य तौर पर दिसंबर माह में घना कोहरा पड़ता है लेकिन इस बार पूर्व की अपेक्षा काफी कम कोहरा दिखाई पड़ रहा था। बृहस्पतिवार सुबह मौसम में बदलाव जरूर नजर आया और दिनभर सूरज की बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather took a turn, rain in the evening increased cold
बारिश के बाद बेहद व्यस्त कैंट रेलवे स्टेशन के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : ं

धूप खिल कर नहीं हुई जिसके चलते मौसम में कुछ ठंड का असर दिन भर लोगों ने महसूस किया और शाम होते ही ठंड बढ़ गई। आजमगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. केएम सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने 13 व 14 दिसंबर को भी बारिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Weather took a turn, rain in the evening increased cold
ठंड से परेशान बच्चे - फोटो : ं

इसके साथ ही बादल भी छाये रहने के आसार है। उन्होंने बताया कि औसत अधिकतम तापमान 20.8 से 24.7 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.9 से 11.5 सेल्सियस के रहने की संभावना है। वहीं आद्रता 32 से 84 के मध्य रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed