बारिश में नियमानुसार सड़कों को नहीं खोदा जा सकता है, लेकिन शहर की प्रमुख सड़कों में से कुछ निर्माण तो कुछ मरम्मत के नाम पर खोद दी गई हैं। बारिश से हुए कीचड़ के कारण इनसे निकलना मुश्किल हो गया है। समस्या यह है कि अगर कीचड़ से बचने की कोशिश की जाए तो खुले पड़े मैनहोल में गिरने का खतरा रहता है। देखें अगली स्लाइड्स में...
वाराणसी में बारिश : खुदी पड़ी सड़कों पर कीचड़ और जलभराव ने भी किया परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों का कहना है कि सड़क खोदने वाले अपना काम करके उसे उसी हालत में छोड़कर चले जाते हैं और मिट्टी, गड्ढे और कीचड़ से परेशानी उन्हें होती है। कुछ गड्ढे ऐसे भी हैं जो कई माह पहले खोदकर छोड़े गए थे। हल्की बारिश में भी सड़क पर जल जमाव हो जाता है, जिससे गड्ढों का पता नहीं चलता है और यह दुर्घटना की वजह बन जा रही है। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। साहब लोग तो हूटर बजाते हुए निकल जाते हैं, समस्या आम आदमी को होती है। कुछ दिनों पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देष डीएम ने दिए थे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
इन जगह रास्ते खराब :
ककरमत्ता से मंडुवाडीह आने वाली सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे एक लेन की चौड़ाई आधी हो गई है। बारिश के बाद मिट्टी धंसने से लोगों को यहां से निकलने में परेशानी हो रही है और जाम भी लग रहा है। पहड़िया-दीनदयाल मार्ग की एक लेन पिछले एक माह से खोद कर छोड़ दी गई है। इसलिए सभी वाहन एक लेन से गुजर रहे हैं। इससे जाम लगता है। भोजूबीर तिराहे पर पिछले कई दिनों से सीवर का एक चेंबर धंसा है। यहां कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है।
पांडेयपुर क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में सीवर का ढक्कन ऐसे खोलकर छोड़ा गया है कि वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाए। कैंट स्टेशन के सामने गड्ढे के चलते निकलने में परेशानी होती है। अगर स्टेशन के सामने से गुजरना है तो कीचड़ से ही गुजरना पड़ेगा। ककरमत्ता मार्ग पर ओवरब्रिज के बगल में सड़क धंस गई है। इससे वाहनों को दूसरी ओर से निकालना पड़ता है। पुलिस ने मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है।
इन स्थानों पर भी है समस्या :
- रवींद्रपुरी में सड़क टूटने से जलजमाव हो गया है।
- पहड़िया-अकथा मार्ग की सड़क खराब है।
- इंग्लिशिया लाइन मस्जिद के पास सड़क धंस गई है।
- महमूरगंज-सिगरा मार्ग पर नैवेद्यम रेस्टोरेंट के पास सड़क खराब है।
- पहड़िया मार्ग पर सुरभि होटल के बाद सड़क पर गड्ढा और जल जमाव है।
- पहड़िया काली मंदिर के पास सड़क की दयनीय हालत है।