रक्षबंधन स्पेशल : भाई की कलाई पर बंधेंगे मोटू-पतलू, काशी में मिल रही कार्टून के साथ एलईडी राखियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटू-पतलू, पोकेमॉन राखी- इस बार बाजार में कार्टून थीम पर राखी धूम मचा रही है। बच्चों के लिए इनकी खरीदारी हो रही है। कोरियर और डाक से भेजने के लिए भी मोटू-पतलू की राखी खरीदी जा रही है। कार्टून की राखियों में इस बार हन्ना मोटाना, डोनाल्ड डक, डिजनी लैंड, एंग्री बर्ड आदि की जा रही हैं। जिनकी कीमत 20 से लेकर 100 रुपये तक है। सच्चे चंदन, कलावे की राखी- बाजार में रेशम धागा और डिजायनर बीड्स की राखियों केअलावा चंदन, फ्लोरल के सुगंध वाली सच्चे कलावे की राखियां भी हैं। राखी विक्रेता सचिन बताते हैं कि लोग मंदिर में चढ़ाने के लिए खास कलावा की राखी मांगते हैं। उनके लिए इस बार यह राखी लाई गई है। वहीं कई महिलाएं रूद्राक्ष की भी राखियों की मांग कर रही हैं।
डिजाइनर रोलीं- चावल पैक, थाली- भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए डिजाइनर और स्टाइलिश राखियों के साथ डिजाइनर रोली-चावल पैक भी बाजार में हैं, जिन्हें आसानी से पोस्ट भी किया जा सकता है। राखी की डिजाइनर थाल में रोली, चावल, राखी, चंदन, कलावा, कपूर, आरती, कलश और मिश्री सभी हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से शुरू है। वहीं चांदी, कुंदन, स्टोन और कांच के थाल भी बाजार में स्पेशली राखी के लिए मिल रहे हैं।
भाई-भाभी के लिए मैचिंग लुंबा राखी- भाभी के लिए राजस्थानी, गुजराती, जयपुरी स्टाइल में बड़े आकार के लुंबे भी बाजार में हैं। मोर, ढोलक, फू ल आदि के डिजाइन वाले लुंबों को रेशम, अमेरिकन डायमंड, स्टोन, कुंदन से सजाया गया है। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है। खास बात यह कि डिजाइनर लुंबे के साथ अब डिजाइनर मैचिंग राखी पैक बाजार में हैं। भाई-भाभी राखी पैक में भाभी के लिए लुंबा है, ठीक उसी डिजाइन और कलर वाली राखी भाई के लिए है।
टॉय नहीं, कार्टृन राखी की डिमांड- राखी विक्रेता अमित गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए टॉय या टेडी बियर राखी खरीदने का क्रेज घटा है। अब लोग कार्टून राखी ज्यादा ले रहे हैं। टॉय राखी कम लेने का बड़ा कारण हाइजीन है। छोटे बच्चे हर प्रकार की राखी को मुंह में डालते हैं। टॉय राखी में लगे समान बच्चों के मुंह में जाते हैं, बच्चा निगल भी लेता है। इसलिए अब कार्टून वाली विदाउट स्पंज राखी का ट्रेंड हैं, जो बच्चों के लिए सेफ है। म्यूजिक-लाइट राखियां अधिक- किड्स राखी में म्यूजिक एंड लाइट वाली चाइनीज राखी की काफी डिमांड है। एलईडी राखी, डासिंग राखी, डीजे राखी, पोकेमोन गो, छोटा भीम, डोरेमोन आदि म्यूजिक-लाइट राखियां हैं, जो बच्चों को काफी लुभा रही हैं। 75 से लेकर 200 रुपये की म्यूजिक लाइट राखी बाजार में उपलब्ध है।