{"_id":"5b84e1c242c7924651655100","slug":"water-level-increase-in-rivers-at-purvanvhal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में बारिश से नदियां बढ़ाव पर, इस जिले में बह गए पुल और पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में बारिश से नदियां बढ़ाव पर, इस जिले में बह गए पुल और पुलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश से पूर्वांचल के जिलों में गंगा का पानी बढ़ रहा है। आजमगढ़ और बलिया में घाघरा का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जबकि मऊ में पानी कम हुआ है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
flood
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि वाराणसी में स्थिर है।
flood
- फोटो : amar ujala
जौनपुर में गोमती का पानी भी बढ़ रहा है। हालांकि मऊ में घाघरा सोमवार को तीन सेमी घटी है लेकिन नदी खतरे के निशान से 22 सेमी ऊपर बह रही है। मिर्जापुर में चील्ह, जिगना और छानबे ब्लाक में कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में घाघरा रौद्र रूप धारण करती जा रही है। डिघिया नाले पर जलस्तर चार सेमी और बदरहुंआ में छह सेमी की बढ़ोतरी हुई। नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र के बीजपुर क्षेत्र में बारिश से एक पुल व चार पुलिया बह गए। इस वजह से दर्जन भर से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया।