फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसीः एक माह में दूसरी बार पुलिस ने चलाया अभियान, 354 टीमों ने इतने वाहनों का किया चालान

Tue, 28 Aug 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
varanasi traffic police twice vehicle checking in one month
varanasi traffic - फोटो : amar ujala
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक महीने के अंदर दूसरी बार अभियान चलाया। वाराणसी जिले भर में पुलिस की 354 टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिले भर में दिन भर जारी रही कार्रवाई से बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर निकले लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। यह अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...




 
varanasi traffic police twice vehicle checking in one month
varanasi traffic - फोटो : amar ujala
मंगलवार को वाराणसी जिले भर में पुलिस की 354 टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 31125 वाहनों का चालान कर तीन लाख पचास हजार छह सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीमों ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों और पत्रकारों का भी चालान हुआ।
 
varanasi traffic police twice vehicle checking in one month
varanasi traffic - फोटो : amar ujala

 एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 3620 मैनुअल चालान किया गया। 5580 चस्पा चालान और 18996 फोटो चालान किया गया। इस दौरान जिले भर में नौ वाहन सीज किए गए और 1544 वाहनों से शमन शुल्क वसूला गया। इनमें 65 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, जो लोग हेलमेट लगाए थे उन्हें प्रोत्साहित किया गया। चौकाघाट पर एसपी ट्रैफिक ने ऐसे लोगों को चॉकलेट और गुलाब का फूल देकर हाथ मिलाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi traffic police twice vehicle checking in one month
helmet - फोटो : amar ujala
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों, ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहन और प्रेशर हार्न का उपयोग करने वालों के खिलाफ बुधवार को भी  कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई के साथ ही हेलमेट लगा कर वाहन चलाने वालों का सर्वे भी कराया। बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई से अब 70 प्रतिशत दोपहिया सवार हेलमेट पहन कर चल रहे हैं। इसे बढ़ाकर हमें सौ प्रतिशत करना है। हेलमेट विक्रेताओं से फीडबैक लिया गया तो पता लगा है कि उनके यहां खरीदारी के लिए दोपहिया वाहन सवारों की संख्या बढ़ी है।

 
विज्ञापन
varanasi traffic police twice vehicle checking in one month
varanasi traffic - फोटो : amar ujala

 जंसा कस्बे में मंगलवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार अधिवक्ता विष्णु प्रकाश मिश्रा को रुकने का इशारा किया। अधिवक्ता बाइक का कागजात नहीं दिखा सके तो पुलिस ने चालान कर दिया। बताया जाता है कि इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में दर्जन भर अधिवक्ता जंसा थाने पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। वहीं, पुलिस का आरोप है कि बाइक का चालान किए जानेे से नाराज अधिवक्ता ने सिपाही के साथ दुर्व्यवहार किया। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों के समझाने पर किसी तरह से मामला शांत हुआ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed